dharamSamastipur

विद्यापतिधाम मंदिर में भक्तों की भीड़,विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन,जलाभिषेक के लिए पहुंचे हजारों श्रद्धालु

विद्यापतिधाम मंदिर ।विद्यापतिनगर प्रखंड स्थित बालेश्वर स्थान विद्यापतिधाम मंदिर में सोमवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सावन महीने में मलमास रहने पर लोग विशेष कर उगनामहादेव शिव मंदिर में सुबह से ही जलाभिषेक को लेकर पहुंच रहे हैं। प्रसिद्ध भक्त और भगवान की नगरी में जलाभिषेक के बाद लोग पूजा अर्चना कर रहे हैं। इसके साथ ही मंदिरों में कीर्तन व महाआरती का आयोजन किया जा रहा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

सुबह से ही भगवान के दर्शन को पहुंच रहे भक्त।
इस क्रम में विद्यापतिधाम मंदिर में स्थानीय लोगों के साथ ही बाहर से भी लोग दर्शन और जलाभिषेक को पहुंच रहे हैं। पंडा रामपुकार गिरि ने बताया कि इस मास में पूजा-पाठ, जप और तप का विशेष लाभ प्राप्त होता है। इस समय रुद्राभिषेक करने से भगवान शिव के साथ भगवान विष्णु भी प्रसन्न रहते हैं। अधिक मास के कारण अब आने वाले सभी वैदिक व्रत-त्योहार में विलंब होगा।

विद्यापतिधाम मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़।
अधिक मास को अधिक मास, मलमास या पुरुषोत्तम मास भी कहते हैं। इस मास में पूजा-अर्चना करने से हरि भगवान के साथ ही भोलेनाथ की भी कृपा मिलती है। इस बार 2 सावन होने से शिव भक्ति के लिए अधिक समय रहेगा, क्योंकि सावन और सोमवार दोनों ही भोलेनाथ को प्रिय हैं। अधिक मास में सच्चे मन से आराधना करने से शिव-पार्वती के साथ ही भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी का आर्शीवाद प्राप्त होता है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!