Patna

जल्द बनेगा बिहार का पहला ग्रीनफील्ड हाइवे,नाम है एनएच- 319बी

पटना।केन्द्र सरकार ने बिहार के पहले प्रस्तावित ग्रीनफील्ड 6 लेन हाइवे को नेशनल हाइवे घोषित कर दिया है। यूपी के बनारस-चंदौली होते हुए बिहार के चांद-चैनपुर-रामपुर-तिलौथू-कुटम्बा-इमामगंज के बाद झारखंड राज्य क्रास करते हुए कोलकाता के निकट बगनान (कोलकाता-चेन्नई गोल्डेन क्वाडिलेट्रेल) तक 386 किलोमीटर लंबा यह ग्रीनफील्ड 6 लेन हाइवे एनएच-319बी से जाना जाएगा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

यह देश का 631वां नेशनल हाइवे होगा। केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने इस नये ग्रीनफील्ड 6 लेन हाइवे को नेशनल हाइवे बनाने की अधिसूचना जारी कर दी है।

यूपी- बिहार में 7 पैकेज के तहत इसका निर्माण होगा तो झारखंड-पश्चिम बंगाल में 6 पैकेज के तहत निर्माण होगा। कुल 386 किलोमीटर लंबे इस ग्रीनफील्ड 6 लेन हाइवे की निर्माण लागत 14067 करोड़ तय की गई है। इसमें यूपी-बिहार में इसकी लंबाई 185 किलोमीटर है जिसकी लागत 7000 करोड़ है। इसका निर्माण पूरा होते ही दिल्ली-कोलकाता (पुराने जीटी रोड) पर यातायात का दबाव कम होगा। हाइवे बिहार के 4 जिलों समेत 4 राज्यों की 15 जिलों से गुजरेगा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!