Patna

Bihar News;बॉयफ्रेंड को सबक सिखाने के लिए गर्लफ्रेंड ने लगाया छेड़छाड़ का झूठा आरोप और फिर..

Bihar News;बिहार की राजधानी पटना में सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. यहां गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी. इसके बाद प्रेमिका ने प्रेमी को सबक सीखाने के लिए उस पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया. इस दौरान किसी ने चुपके से उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है. यह घटना शनिवार की है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

दरअसल, मामला पटना के डाकबंगला चौराहे का है. जहां गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड में कहासुनी होने के बाद गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया. प्रेमिका ने पुलिस से कहा कि यह लड़का कई दिनों से उससे छेड़खानी कर रहा है. इसके बाद चौराहे पर मौजूद पुलिस प्रेमी को पकड़कर थाने ले जाने लगी. इस दौरान युवक युवती से प्रेम की दुहाई देकर रोने लगा. पुलिस ने उसे गाड़ी में बिठाया तो वो गिड़गिड़ाने लगा और गर्लफ्रेंड से माफी मांगने लगा.

बॉयफ्रेंड को रोता देख प्रेमिका ने पुलिस से उसे छोड़ने के लिए कहा. उसने पुलिस को बताया कि किसी बात को लेकर दोनों में बहस हो गई थी. इसके बाद गुस्से में आकर बॉयफ्रेंड को सबक सिखाने के लिए उसने ऐसा किया. इसके बाद पुलिस ने पूरे मामले को समझते हुए युवक को छोड़ दिया. साथ ही युवती को समझाया कि इस तरह का झूठा आरोप नहीं लगाना चाहिए.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!