Samastipur

Begusarai News;मायके से नहीं आई पत्नी..नाराज होकर लगा ली फांसी,जांच में जुटी पुलिस

Begusarai News;बेगूसराय में एक युवक ने रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक अपनी पत्नी के मायके से नहीं आने पर नाराज चल रहा था। इस बात से आक्रोशित होकर उसने मंगलवार रात फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सूचित महतो के बेटे 30 वर्षीय प्रवीन महतो के रूप में हुई है। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के बगरस गांव की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

घटना को लेकर प्रवीण की मां सुरबाला देवी ने बताया कि प्रवीण अपने सास, ससुर एवं पत्नी के साथ देवघर गया था। वहां से वापस आते ही प्रवीण अपनी पत्नी मौसम देवी के साथ अपने गांव मंसूरचक प्रखंड स्थित हवासपुर चला गया। प्रवीण रात में अपने ससुराल से वापस घर आ गया, जिसके बाद अगली सुबह घर में उसका शव मिला।

परिजनों का कहना है कि प्रवीण अपनी पत्नी को रात में ससुराल से लाने गया था। पत्नी साथ में नहीं लौटी तो प्रवीण नाराज हो गया, जिसके बाद उसने वापस घर आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर थानाध्यक्ष प्रतोष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया गया है। पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है। इस घटना से मृतक की मां सुरबाला देवी एवं पत्नी मौसम देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!