Samastipur

Begusarai में बच्ची का गैंगरेप, मर्डर,10 फीट नीचे दफनाया: आरोपी के घर आगजनी और तोड़फोड़,6 गिरफ्तार

Begusarai;बेगूसराय में 10 साल की बच्ची का शव पड़ोसी के बेसमेंट से मिला है। शव को 10 फीट गड्‌डा खोदकर दफनाया गया था। परिवार का आरोप है कि बच्ची के साथ गैंगरेप किया गया।इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही रेप की पुष्टि की जा सकती है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

24 जुलाई को बच्ची पड़ोसी गुड्डू सिंह (47) के घर मेहंदी के पत्ते तोड़ने गई थी। इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा था। 27 जुलाई की शाम को पुलिस ने आरोपी के घर से शव बरामद किया था। मामला बछवारा थाना इलाके का है।घटना से गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर में आग लगा दी और तोड़फोड़ की है। एक कार को भी आग के हवाले किया गया है।

 

पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है
एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि कुल 6 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। इनमें तीन पर हत्या का आरोप है और तीन लोगों पर साक्ष्य छिपाने में मदद करने का आरोप लगाया गया है।

पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें घर का मालिक और नौकर भी शामिल है।
इस मामले में मुख्य आरोपी गुड्डू सिंह है। वही बच्ची को बहला फुसलाकर ले गया और उसी के घर से ही शव को बरामद किया गया है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा होगा कि बच्ची के साथ रेप हुआ है या कुछ और। डॉग स्क्वायड की मदद से पुलिस ने 3 दिन बाद 27 जुलाई की रात शव को बरामद किया है।

मेहंदी तोड़ने गई थी बच्ची
परिजन ने बताया कि बच्ची 24 जुलाई को सुबह 10 बजे मेहंदी तोड़ने के लिए पड़ोस के घर में गई थी। उसी वक्त आरोपियों ने उसे उठा लिया और उसके साथ गैंगरेप किया। बच्ची के परिवार ने पड़ोस में रहने वाले गुड्डू सिंह, ओम कुमार (18) और उसके नौकर (20) पर गैंगरेप और हत्या का आरोप लगाया है।

डॉग स्क्वायड की मदद से बरामद हुआ शव
काफी खोजबीन के बाद परिजन ने 25 जुलाई को पड़ोसी के खिलाफ ही अपहरण, हत्या और दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था। इसके बाद पुलिस ने डॉग स्क्वायड की टीम की मदद से आरोपियों के घर से बच्ची का शव को बरामद किया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!