Patna

बागेश्वरी श्रावण मेला का नगर विधायक ने किया उद्घाटन

बागेश्वरी श्रावण मेला।गया । गया जी की पावन धरती पर मां बागेश्वरी मंदिर प्रांगण में श्रावणी मेले का उद्घाटन पूर्व कृषि मंत्री सह नगर विधायक डॉ प्रेम कुमार के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच फीता काटकर किया गया है। इस दौरान उन्होंने मां बागेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना कर देश एवं प्रदेश में सुख और समृद्धि की कामना की है। अपने उद्घाटन संबोधन में नगर विधायक डॉ प्रेम कुमार ने श्रावणी मेले के धार्मिक महत्व की चर्चा करते हुए कहा कि सनातन धर्म में सावन माह को अत्यंत ही पवित्र माह माना गया है। इस बार सावन का महीना 2 महीनों का होगा। जो 19 वर्षों बाद ऐसा संयोग आया है। सावन का महीना देवों के देव महादेव का महीना माना जाता है। तथा इस महीने में भगवान शिव की आराधना की जाती है। इस पूरे माह में चारों तरफ शिवमय माहौल बना रहता है।भगवान शिव के जयकारों और बोल बम के नारों से चारों दिशाएं गुंजयमान रहती है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

देश के विभिन्न शिवालयों में लोग बेलपत्र एवं जल चढ़ाकर भगवान शिव से अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए प्रार्थना करते है। लोगों से अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण और बेहतर स्वास्थ्य के लिए पेड़ पौधे लगाना अत्यंत जरूरी है। सभी लोग इस सावन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं। केंद्र की मोदी सरकार काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, उज्जैन महाकाल कोरिडोर एवं केदारनाथ कॉरिडोर में शिव भक्तों के लिए श्रावणी मेले में बेहतर व्यवस्था की है।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सुशील पासवान एव कार्यक्रम का संचालन शिवनारायण ने किया है।

 

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के आईटी सेल जिला अध्यक्ष अमित लोहानी, प्रेम सागर,,लक्ष्मण पांडेय,डॉ राजकुमार, पूर्व वार्ड पार्षद डॉ विनोद मंडल,राजनंदन गांधी, शंभू यादव, जितेंद्र यादव,समीर चटर्जी,पप्पू दिनकर,प्रहलाद गुप्ता,मोहन धीरज रौनीयार,, उत्तर मंडल महिला मोर्चा अध्यक्षा अनु बरनवाल,उपाध्यक्ष सीमा कुमारी, मालती देवी, पम्मी कुमारी सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!