Indian RailwaysSamastipur

ATVM machine; बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर लगे तीन ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन

ATVM machine ;बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर तीन एटीवीएम मशीन लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें से दो एटीवीएम मशीन को टिकट काउंटर के पास ही लगाया गया है। एक और एटीवीएम मशीन को स्टेशन पर लगाया जा रहा है। अगले हफ्ते तक इसे सुचारु रुप से शुरू कर दिया जाएगा । 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

दरअसल बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर चार टिकट काउंटर यात्रियों की भीड़ के सामने जल्द टिकट मुहैया कराने के लिए नाकाफी साबित हो रहे थे। यात्रियों को हो रही असुविधा के मद्देनजर इसको लेकर बेगूसराय भास्कर में अप्रैल 2022 के महीने में खबर प्रकाशित की गई थी।

 

 

इसके बाद रेल अधिकारियों के द्वारा बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर एटीवीएम मशीन लगाए जाने का आश्वासन दिया गया था। इस दौरान एक साल से भी अधिक समय बीत गया। बावजूद इसके दैनिक भास्कर में यात्रियों को टिकट लेने में होने वाली परेशानियों की खबर प्रकाशित किया जा रहा था। अंततः बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर रेलवे के द्वारा एटीवीएम मशीन अधिष्ठापन किया जा रहा है जो जल्द ही यात्रियों के लिए सुचारू रूप से काम करने लगेगा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!