Samastipur

समस्तीपुर का मौसम;समस्तीपुर में कल से सक्रिय होगा मानसून, 21 तक हीट-वेव का अलर्ट,24 जून तक सभी स्कूल रहेंगे बंद

समस्तीपुर का मौसम।समस्तीपुर.डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्व विद्यालय के मौसम विभाग ने 21 जून तक के लिए समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों के लिए मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। 21 जून तक गर्मी से खास राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

18 जून के बाद अनुकूल परिस्थिति मिलने के बाद ही मानसून आगे अग्रसर हो सकता है। इधर भीषण गर्मी को देखते हुए समस्तीपुर के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों को 24 जून तक बंद करने का आदेश जारी किया गया है।

10-14 किलोमीटर की रफ्तार से चलेगी हवा

पूर्वानुमान अवधि में कुछ स्थानों पर तेज हवा के साथ वर्षा हो सकती है। इस अविध में अधिकतम तापमान 37-41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक डॉ गुलाब सिंह ने बताया कि इस अवधि में 10-14 किलोमीटर की रफ्तार से गर्म पछिया हवा चलेगी। उन्होंने कहा कि 12 जून को बिहार में मानसून के आगमन के बाद सह उत्तर पूर्वी बिहार के कुछ हिस्सों में सीमित हो गया है उसके बाद मानसून आगे नहीं बढ रहा है। जिससे हीटवे की स्थिति बनी हुई है। गत चौबीस घंटे के दौरान समस्तीपुर और आसपास के जिलों का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो समान्य से 7.4 डिग्री अधिक है। न्यूनतमत तापमान 28.6 डिग्री दर्ज किया गया जो समान्य से 3.2 डिग्री अधिक है।

किसानों के लिए जारी की गई है सलाह

ऐसे किसान भाई जिनके पास सिंचाई की सुविधा है, वह लंबी अवधि वाले धान लगाने के लिए बीज गिरा सकते हैं। पिछात गरमा मक्का में कीट की निगरानी करें। हल्दी की राजेंद्र सोनिया, राजेंद्र सोनाली, किस्में एंव अदरक की मरान एवं नदिया किस्में की बुआई करें। गरमा सब्जियों की फसल में आवश्यकतानुसार निकाई गुड़ाई करें। लीची तोड़ने के बाद बगीचों की जुताई कर खाद एवं उर्वरक का प्रयोग करें। बरसाती सब्जियों जैसे भिंडी, लौकी, नेनुआ, करैला, खीरा, की बुआई के लिए खेत तैयार करें।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!