Weather UpdateSamastipur

समस्तीपुर का मौसम;समस्तीपुर में गर्मी ने तोड़ा 23 सालों का रिकार्ड:अधिकतम तापमान पहुंचा 42.9 डिग्री सेल्सियस,अलर्ट जारी

समस्तीपुर का मौसम;समस्तीपुर जिले में गर्मी ने पिछले 23 सालों का रिकार्ड तोड़ दिया है। गुरुवार को सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 24 घंटे के दौरान 3 डिग्री तक तापमान में वृद्धि हुई। वर्ष 1999 के बाद इतनी गर्मी नहीं पड़ी थी। यह स्थिति 18 जून तक रहने की उम्मीद है। मानसून के सक्रिय नहीं होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. गुलाब सिंह ने बताया कि मानसून के सक्रिय नहीं होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। अभी 18 जून तक यह स्थिति बनी रह सकती है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

13.1 किलोमीटर की रफ्तार से चली हवा

हीट वेव अभी जारी रहेगी। तापमान में अभी और बढोतरी दर्ज की जा सकती है। इस दौरान 10-12 किलोमीटर की रफ्तार गर्म पछिया हवा चलने की संभावना है, जिससे लू की चलने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक ने दिन के 12 से तीन बजे तक जरुरत होने पर ही धूप में निकलने अथवा घरों के अंदर ही रहने की सलाह दी है। उधर, पिछले 24 घंटे के दौरान जिले का अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सिय दर्ज किया गया है, जो समान्य से 6.4 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री रिकार्ड किया गया। सुबह की सापेक्ष आर्द्रता 82 फीसदी जबकि दोपहर की आर्द्रता 25 फीसदी रही। इस दौरान 13.1 किलोमीटर की रफ्तार गर्म पछिया हवा चली।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!