Samastipur

समस्तीपुर का मौसम;विभाग का पूर्वानुमान,12जुन के बाद समस्तीपुर और आसपास के जिलों में बारिश की संभावना

समस्तीपुर का मौसम;समस्तीपुर और आसपास के इलाके में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। अभी यह स्थिति कम से कम दो दिनों तक जारी रहेगी। 12 के बाद समस्तीपुर और आसपास के जिलों के कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना बन रही है। डॉ. राजेंद्र केंद्रीय कृषि विश्व विद्यालय द्वारा 14 जून तक के लिए जारी किए गए मौसम पुर्वानुमान में कहा गया है कि इस अवधि में उत्तर बिहार के अधिकतर जिलों में आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। अगले दो दिनों तक हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी। तापमान 41-43 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है। इस दौरान उत्तर पश्चिम बिहार के समस्तीपुर, दरभंगा और मुजफ्फरपुर जिलों में कई स्थानों पर तेज हवा के साथ वर्षा हो सकती है। इस दौरान 9 से 12 किलोमीटर की रफ्तार से पछिया हवा चलेगी। उधर, पिछले 24 घंटे के दौरान समस्तीपुर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियश दर्ज किया गया। जो समान्य से 5.5 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रिकार्ड किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

5.7 किलोमीटर की रफ्तार से चली पछुआ हवा

 

मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए बुलेटिन में कहा गया है कि पिछले 24 घंटे के दौरान 5.7 किलोमीटर की रफ्तार से पछुआ हवा चली। इस दौरान सुबह की सापेक्ष आर्द्रता 69 फीसदी जबकि दोपहर में 24 फीसदी दर्ज की गई। चौबीस घंटे में अधिकतम तापमान 42 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!