Samastipur

समस्तीपुर के इस पुलिस वाले की हो रही तारीफ, मुश्किल हालात में बुजुर्ग ठेले वाले काे पुलिस का सहारा

समस्तीपुर.चकमेहसी पुलिस का एक फोटो सोशल साइट्स पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल फोटो में पुलिस एक बुजुर्ग ठेला वाले के ठेला को खिंचते नजर आ रही है। इसे सोशल साइट्स पर लोगों का खूब प्यार भी मिल रहा है। फोटो में दिख रहा बुजुर्ग ठेला वाला घूम घूम कर सामान आदि बेचकर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करता है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

एक पुलिया निर्माण को लेकर बने डायवर्सन पर उसे ठेला खिंचने में परेशानी हो रही थी। तभी रास्ते से गुजर रहे चकमेहसी थानाध्यक्ष चंद्र किशोर टुड्डू ने उसे सहारा देते हुए खुद ही खिंचकर सड़क तक पहुंचाया। बुजुर्ग ने इसके लिए पुलिस का शुक्रिया अदा किया है। वहीं सोशल साइट्स पर भी अब इस तस्वीर को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। लोग पुलिस के इस कार्य की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!