Patna

मुंह देखता रहा जवान,पटना में सिपाही का पिस्टल ले उड़ा बदमाश;अब CCTV खंगाल रही बिहार पुलिस

 पटना मे अपराधियों ने उसकी सर्विस पिस्टल को लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। वहीँ मौके पर पहुंची पुलिस अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है। बताया जा रहा है कि सिपाही मोकामा में पदस्थापित है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मामला जक्कनपुर थाना इलाके का बताया जा रहा है जहां सिपाही के कमरे में घुसकर अपराधियों ने हथियार के बल पर उसकी सर्विस पिस्टल को छीन कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही कई पुलिस महकमे में खलबली मच गई। जानकारी मिल रही है कि मोकामा थाना के सिपाही प्रदीप कुमार जक्कनपुर थाना इलाके के इंद्रा नगर रोड नंबर 3 में किराए के मकान में रहते हैं। बुधवार सुबह सिपाही प्रदीप कुमार के कमरे में घुसे 2 अपराधियों ने बंदूक की नोक पर उनसे लाइसेंसी सर्विस रिवाल्वर छीन लिया और फिर आराम से फरार हो गए। वहीँ बेख़ौफ़ अपराधियों ने बिहार पुलिस को एकबार फिर खुली चुनौती दे दी है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!