Ajab Gajab NewsPatna

दुल्हनिया को लेने JCB से पंहुचा दूल्हा;जेसीबी में धूमधाम से निकली बारात,देखने वालो की लगी भीड़

दुल्हनिया को लेने JCB से पंहुचा दुल्हा ।अक्सर दूल्हा घोड़ी पर बैठकर बारात लेकर निकलता हैं. इस रिवायत को लग्जरी कारों में भी बदल दिया गया है. झारखंड की राजधानी रांची के नामकुम प्रखंड में एक अनोखी बारात देखने को मिला. नामकुम के टाटीसिलवे में दूल्हा कृष्णा महतो अपने दुल्हन को लेने जेसीबी लेकर पहु्ंचा. जेसीबी को फूलों से सजाया गया. जेसीबी में लगी खुदाई मशीन में मोटे गद्दे बिछाए गए. इसके बाद जेसीबी में धूमधाम से बारात निकली. सभी जेसीबी वाली यह अनोखी बारात देख हैरान रह गए. बारात को देखने भारी भीड़ जुट गई.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जेसीबी में ही बैठ दुल्हन अपने घर से हुई विदा
बता दें, नामकुम प्रखंड के टाटासिलवे आदर्श नगर स्थित एसआरएस पार्क के पास रहने वाले कृष्णा महतो की शादी चतरा बस्ती निवासी बुधराम महतो की बेटी आरती से तय हुई थी. कृष्णा महतो की इच्छा थी कि बारात थोड़े अनोखे अंदाज में निकले इसलिए उन्होंने महंगी गाड़ी की जगह जेसीबी में बारात ले कर जाने के लिए चुना. जेसीबी में सवार दूल्हा कृष्णा महतो 10 किमी का सफर कर बरात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा और धूमधाम से शादी रचाई. उसी जेसीबी में कृष्णा अपनी दूल्हन को लेकर घर लौटे.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!