Patna

देश को मिले 82 जांबाज अफसर,चीफ लेफ्टिनेंट जनरल अजय कुमार ने ली परेड की सलामी

देश को मिले 82 जांबाज अफसर।गया ओटीए में 23 वीं पासिंग आउट परेड पूरे जोश के साथ हुआ। दक्षिणी कमान के चीफ लेफ्टिनेंट जनरल अजय कुमार ने परेड की सलामी ली। परेड के सम्पन्न होते ही आज देश को 82 जांबाज सैन्य अधिकारी मिल गए। ये अफसर टेक्निकल और स्पेशल कमीशन अफसर हैं। ये तीन और पांच वर्ष की कठिन ट्रेनिंग के बाद पास आउट हुए।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

5 अफसरों को किया गया सम्मानित

 

इन अफसरों ने गया ओटीए के अलावा देश के अन्य सैन्य प्रशिक्षण संस्थान से प्रशिक्षण लिया है। इस मौके पर 5 अफसरों को मेडल से सम्मानित किया गया। साथ ही चीफ गेस्ट ने नए अफसरों की हौसला अफजाई की। उन्होनें कहा कि सेना में आप सभी कठिन मेहनत कर पास आउट होने जा रहे हैं। यह क्षण बड़ा गौरवान्वित क्षण है। बदलते समय के साथ युद्ध कौशल के क्षेत्र में बड़ी तकनीकी चुनौतियां आई हैं। चुनौतियों को देखते हुए ही सभी टेक्निकल और स्पेशल ऑफिस को तैयार किया गया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!