Ajab Gajab NewsPatna

शादी के 10 दिन बाद दुल्हन ने बच्चे को दिया जन्म, ससुरालवालों का ठनका माथा

शादी के 10 दिन बाद नई नवेली दुल्हन ने बच्चे को जन्म दिया है। ये मामला सामने आने के बाद ससुराल के साथ-साथ आसपास के इलाकों में भी हड़कंप मच गया है। इसे लेकर चारों तरफ चर्चा होने लगी है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

शादी के 10 दिन बाद बच्चे का जन्म

दरअसल, ये पूरा मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र का है, जहां एक नई नवेली दुल्हन ने एक नवजात को जन्म दिया है। बच्चे के जन्म के बाद ससुराल में हड़कंप मच गया है। वहीं, दुल्हन के पति ने अपनाने से इनकार कर दिया है। हालांकि इस मामले में पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है और गांव के ही दो युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

तफ्तीश में जुटी पुलिस

फिलहाल स्थानीय पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है। आपको बता दें कि युवती की शादी 15 मई 2023 को भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। विदा होने के 10 दिन बाद 25 मई को उसके पेट में दर्द होने लगा, जिसके बाद उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दुल्हन ने एक बच्ची को जन्म दिया। हालांकि थोड़ी देर बाद बच्ची की मौत हो गई।

पति ने अपनाने से किया इनकार

ये मामला प्रकाश में आने के बाद पीड़िता के पति और ससुराल वालों ने युवती को अपनाने से ही इनकार कर दिया। पुलिस ने इस मामले में गांव के दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!