Ajab Gajab NewsNew To India

शादी वाले दिन ही प्रेमी के साथ फरार हो गई दुल्हन, फिर पिता ने लिया ये फैसला

शादी ।उत्तर प्रदेश के बांदा में एक घर में शादी समारोह चल रहा था, तभी बारात वाले दिन दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. जब दुल्हन के परिजनों को पता चला तो सभी हैरान रह गए. इसके बाद दुल्हन के पिता ने अपनी छोटी बेटी की शादी उसी दूल्हे से कर उसे विदा किया. पिता ने दुल्हन के प्रेमी के खिलाफ शिकायत कर कार्रवाी की मांग की है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

जानकारी के अनुसार, यह मामला तिंदवारी थाने के एक गांव का है. यहां के रहने वाले एक शख्स ने पुलिस से की गई शिकायत में कहा है कि उसकी बेटी की शादी 8 जून को थी. कन्नौज जिले से बारात आनी थी. उसी दौरान गांव का एक युवक दुल्हन को बहला फुसलाकर ले गया. पीड़ित पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है.

 

दुल्हन के पिता ने कर दी छोटी बेटी की शादी

 

 

दो साल में 6 शादियां, बाइक पर बैठ प्रेमी संग भाग गई दुल्हन

वहीं बारात जब दुल्हन के दरवाजे पर पहुंची तो पता चला कि दुल्हन प्रेमी के साथ फरार हो गई है. इसके बाद दुल्हन के पिता ने उसी मंडप में दूल्हे के साथ अपनी छोटी बेटी की शादी करने का फैसला किया. दुल्हन के पिता ने दूल्हे से बात की और छोटी के साथ शादी विवाद की रस्में अदा कराईं. शादी समारोह में बारात का स्वागत करने के बाद छोटी बेटी को विदा किया.

 

 

मामले को लेकर क्या बोले थाना प्रभारी?

 

इस मामले को लेकर थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि एक लड़की को गांव का युवक बहला फुसलाकर ले जाने की शिकायत मिली है. लड़की के पिता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है. युवती की खोजबीन में टीमें लगाई गई हैं. युवक और लड़की के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था. बारात वाले दिन लड़की युवक के साथ फरार हो गई है. उसकी खोजबीन की जा रही है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!