EducationSamastipur

Success in NEET Exam;नानी के सपने को सच करने 644 अंक लाकर शांभवी ने नीट की परीक्षा पास की

Success in NEET Exam;बेगूसराय.विनोदपुर पंचायत के महारथपुर निवासी बिहार पशु चिकित्सा सेवा के सचिव डॉ केके झा की सुपुत्री शांभवी ने नीट यूजी परीक्षा में 644 अंक प्राप्त कर चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का रास्ता बनाया हैं। शांभवी इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता एवं दादा राधा रमण झा और दादी शांति देवी को दी हैं। इस सफलता पर शांभवी ने कहा कि उसकी नानी माँ स्व. रुक्मिणी देवी का सपना था कि उसकी नातिन चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

उसने बताई की सर्वप्रथम दिल्ली से उसने मामा सुशील कुमार ठाकुर जो पीएमओ में संयुक्त सचिव है, उन्हें दूरभाष पर नीट में चयन होने की जानकारी दी तो वह खूशी से कहा कि तुमने मां का सपना साकार कर दिया। उन्होंने बताया कि अपने कठिन परिश्रम और लगन से दूसरी बार में यह सफलता हासिल की है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!