Patna

मां की अर्थी ले जाते बेटे की सदमे से मौत, विधायक की सास और देवर का एक साथ हुआ अंतिम संस्कार

बिहार सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे दिवंगत विनोद कुमार सिंह की मां व प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक निशा सिंह की 85 वर्षीय सास बुधिया देवी का निधन मनसाही स्थित बड़ी बथना गांव स्थित उनके आवासीय परिसर में मंगलवार को हो गया था। बुधवार को अर्थी घर से निकलकर रास्ते में पहुंची ही थी तभी दिवंगत विनोद सिंह के छोटे भाई और बुधिया देवी के द्वितीय पुत्र रामानंद सिंह ने रास्ते में ही सदमे में दम तोड़ दिया। रामानंद सिंह विधायक निशा सिंह के देवर थे जो पेशे से वकील थे। जिनकी मौत के बाद मां की अर्थी को बीच रास्ते में ही रोक दिया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

 

सांत्वना देने के लिए राजनीतिक दल के नेताओं की लगी भीड़

 

घटना की जानकारी मिलते ही राजनीतिक दल के नेताओं एवं स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ विधायक निशा सिंह के आवास पर जुटनी शुरू हो गई है। शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने लोकसभा सांसद दुलारचंद गोस्वामी, पूर्व केंद्रीय मंत्री निखिल चौधरी, पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री राम प्रकाश महतो, कोढा़ विधायक कविता पासवान, एमएलसी अशोक अग्रवाल, महापौर उषा देवी अग्रवाल, बरारी विधायक विजय सिंह, उपमहापौर मंजूर खान, पूर्व उपमहापौर सूरज प्रकाश राय, भाजपा नेता चंद्रभूषण ठाकुर सहित सभी राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्ष शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने पहुंचे थे।

 

 

 

पूर्व मंत्री का निधन कोरोना काल में हुआ था

 

दोनों मां बेटे कि अर्थी एक साथ निकाली गई। उनका अंतिम संस्कार मनिहारी स्थित गंगा घाट के तट पर एक साथ किया गया। गौरतलब है कि बिहार सरकार में रहे पूर्व मंत्री दिवंगत विनोद कुमार सिंह का निधन कोरोना काल में हो गया था। जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने उनकी पत्नी निशा सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया था। प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता ने निशा सिंह को भारी मतों से अपना बहुमूल्य समर्थन देकर जीत दर्ज कराया था।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!