Samastipur

समस्तीपुर;दलसिंहसराय के केवटा से युवक रात्रि मे गया घर,सुबह पड़ोसी के घर मिला शव,प्रेम प्रसंग मे हत्या की चर्चा

समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के दक्षिण हरपुर पंचायत के भुसकौल गांव में एक युवक का शव पड़ोसी के घर मिलने के बाद सनसनी फैल गई। युवक की पहचान आनंद कुमार के 20 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार के रूप में की गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इलाके में प्रेम प्रसंग में गला दबाकर हत्या की चर्चा तेज है। मंगलवार सुबह गांव के ही फुदीना राम के घर से युवक का शव संदेहास्पद स्थिति में बरामद हुआ। हालांकि, पुलिस का कहना है कि शव घरे के सामने सड़क पर पड़ा था। वहीं, घटना के बाद पड़ोसी का पूरा परिवार फरार है।

 

 

 

फुदीना राम के घर की लड़की से युवक का प्रेस प्रसंग बताया जा रहा है, जिसके कारण घटना को अंजाम दिया गया। ग्रामीणों की सूचना पर दलबल के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया है।

 

युवक के घर से फुदीना राम के घर की दूरी महज आधा किलोमीटर है। मृतक कुंदन कुमार भुसकौल चौक पर मिल्क पार्लर की दुकान चलाता है। स्वजन ने बताया कि करीब पंद्रह दिन से वह अपने ननिहाल दलसिंहसराय के केवटा में था। मंगलवार सुबह अचानक स्थानीय ग्रामीणों से घटना की जानकारी मिली।

 

 

सवाल यह है कि मृतक अपने ननिहाल से फुदीना राम के घर कब आया था। क्या उसे किसी ने वहां बुलाया। घटना के पीछे क्या कारण है। स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि मामले की छानबीन जारी है। आवेदन मिलते ही अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!