Samastipur

समस्तीपुर;महिला से छेड़खानी:विरोध करने पर बदमाशों ने देवर और चचेरे ससुर को पीटा

समस्तीपुर में महिला से छेड़खानी का विरोध करने पर बदमाशों ने उसके देवर व चचेरे ससुर के साथ मारपीट की। मामले को लेकर गांव में आयोजित पंचायत में भी बदमाशों ने पंच के लोगों से कर दी मारपीट। सभी घायलों को बुधवार रात सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद गांव में दो गुटों के बीच तनाव व्याप्त है। मामला जिले के कल्याणपुर थाने के एक गांव का है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

घटना के संबंध में पीड़ित युवक का कहना है कि एक सप्ताह पूर्व उसकी बहन कर शादी हुई थी। मंगलवार शाम वह बहन की बिदागरी कराकर लौटा था। वाहन से उतरने के बाद उनकी बहन घर के सदस्यों का पैर छू कर आशीर्वाद लेती हुई मुख्य सड़क से घर की ओर बढ़ गई। इस दौरान उनकी भाभी पीछे छूट गई। जब वह अकेली घर की ओर जा रही थी।

 

इसी दौरान गांव के ही अमन पासवान, अमरजीत पासवान, मुकेश , गोंविंद आदि ने उनकी भाभी को पकड़ लिया व उनके साथ अभद्र व्यवहार करने लगा। हल्ला होने पर उनके अलावा उनके चाचा आदि मौके पर जुटे तो उक्त लोगों ने उन लोगों के साथ मारपीट कर दी। मारपीट की सूचना पर गांव के लोग भी जुट गए। और मामले को लेकर सुबह पंचायत करने की बात कही गई।

 

पंचायत में आरोपितों ने पुन: कर दी कर दी मारपीट

पीड़ित परिवार के लोगों ने बताया कि बुधवार तीसरे पहर गांव में मामले को लेकर पंचायत का आयोजन किया गया। जिसके गांव में मुखिया, सरपंच के अलावा गांव के लोग जुटे। पंचायत के दौरान दोनों पक्ष की बात सुनी जा रही थी इसी दौरान पुन: अमन , अमरजीत, मुकेश, रविराज, गोविंद आदि ने उनकी भाभी के अलावा उनके तथा चाचा के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया। जिसके बाद पंचायत के लोग चले गए। उधर, घटना की जानकारी देते हुए जख्मी गांव के लोगों के साथ बुधवार रात सदर अस्पताल पहुंचे। जहां तीनों का उपचार शुरू किया गया है।

 

अस्पताल प्रशासन ने दी पुलिस को सूचना

देर रात अस्पताल प्रशासन ने मामले को लेकर नगर थाने को जानकारी दी है। हालांकि देर रात तक पीड़ित पक्ष का बयान दर्ज नहीं हो पाया था। उधर, कल्याणपुर थानाध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया कि अभी उनके पास घटना की जानकारी नहीं मिली है। आवेदन मिलते ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!