Samastipur

समस्तीपुर;पिता ने पढ़ाई के लिए डांटा तो बूढ़ी गंडक नदी में किशोरी ने लगाई छलांग,लोगों ने बचाई जान

समस्तीपुर शहर के बीचो बीच से गुजरने वाली बूढ़ी गंडक नदी के पुल से बुधवार को एक किशोरी ने छलांग लगा दी। हालांकि नदी तट पर खड़े कुछ लोगों ने लड़की को नदी में कूदता हुआ देख लिया। जिस कारण वह खुद भी छलांग लगाकर लड़की को तैर कर बाहर निकाला। लड़की की पहचान मथुरापुर ओपी क्षेत्र के नागर बस्ती गांव के ओम प्रकाश पोद्दार की पुत्री सृष्टी कुमारी के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों के सहयोग से किशोरी को लोगों में सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। बाद में घटना की सूचना पर पहुंचे परिजन किशोरी को अपने साथ घर ले गए।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

किशोरी का जारी उपचार
घटना के संबंध में बताया गया है कि सृष्टि को उसके अपने पिता पढ़ाई लिखाई और घरेलू कारणों के कारण सुबह डांट लगाई थी। जिससे नाराज सृष्टि चुपचाप घर से निकल गई। वह शहर के मगरदही पुल पर आकर आत्महत्या करने के उद्देश्य से नदी में छलांग लगा दी। यह महज संयोग कहें कि नदी के तट पर कुछ युवक जल क्रीड़ा कर रहे थे। जिस कारण युवकों की नजर नदी में छलांग लगा रही किशोरी पर पड़ गई और लोगों ने उसकी जान बचा ली।

मथुरापुर थानाध्यक्ष ने क्या कहा

मथुरापुर ओपी अध्यक्ष खुशबुद्दीन ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। दूसरी और नगर थानाध्यक्ष ने की जानकारी से इनकार किया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!