Samastipur

समस्तीपुर:दुष्कर्म मामले में 10 वर्ष बाद आया फैसला:रेप के दो अलग-अलग मामले में कोर्ट में दोषी को दी 7- 7 साल की सजा

समस्तीपुर.एडीजे 6 सह पोस्को कोर्ट के विशेष न्यायाधीश कैलाश जोशी ने शुक्रवार को अपहरण और दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में आरोपियों को सात सात वर्ष की सजा के साथ ही अर्थदंड भी लगाया। सजा सुनाए जाने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 18 अक्टूबर 2013 को एक किशोरी के अपहरण व दुष्कर्म के मामले में पोस्को कोर्ट ने आरोपी हसनपुर थाना क्षेत्र के औरा गांव निवासी दिलीप महतो को दोषी पाते हुए 7 वर्ष की सश्रम कारावास की सजा सुनाई ।साथ ही 20 हजार रुपए अर्थदंड भी लगाया। इसके अलावा अपहरण की धारा में 5 वर्ष की सजा सुनाई दोनों सजाएं साथ-साथ चलेगी। उधर कोर्ट ने इस मामले में पीड़िता को डीएलएसए की ओर से भी एक लाख रुपए की मदद का आदेश दिया। यहां बता दें कि इस मामले में तत्कालीन एसपी के आदेश पर वर्ष 2013 में महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

 

विभूतिपुर में 4 वर्ष पूर्व हुए दुष्कर्म के मामले में भी 7 वर्ष की सजा

 

उधर विभूतिपुर थाना क्षेत्र के बेलसंडी गांव में वर्ष 2019 में किशोरी का अपहरण कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के मामले में आरोपी बेलसंडी गांव निवासी राहुल ठाकुर को पोस्को कोर्ट ने दोषी पाते हुए 7 वर्ष की सजा सुनाई। साथी ही 20 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया। अर्थदंड की राशि नहीं देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद काटनी होगी ।इसके अलावा कोर्ट में अपहरण की धारा में 5 वर्ष की सजा और 10 हजार का अर्थदंड लगाया। जुर्माना की राशि नहीं देने पर 3 माह की अतिरिक्त कैद काटनी होगी।

 

इन दोनों मामले में बचाव पक्ष से अधिवक्ता रविंद्र सिन्हा ने बहस की तथा सरकार की ओर से विशेष लोक अभियोजक विनोद कुमार ने बात रखी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!