Issues Problem NewsSamastipur

Samastipur;बेटे के हत्यारे को परिजनों ने ढूंढ निकाला, फिर पेड़ से बांधकर किया पिटाई,बहन के प्रेमी ने रेता था गला

Samastipur; शनिवार को एक युवक को पेड़ से बांधकर कुछ लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की। दरअसल, युवक हत्या के एक मामले में आरोपी है और पिछले 4 महीने से फरार था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

जिस युवक की उसने हत्या की थी, उसके परिजन भी पुलिस के साथ-साथ उसकी तलाश कर रहे थे। इस बीच परिजन को आरोपी के बेगूसराय में छिपे होने की खबर मिली। इसके बाद शुक्रवार रात उसे बेगूसराय से पकड़ कर सुबह मोहनपुर लेकर पहुंचे।

 

आक्रोशित परिजन ने पेड़ से बांध कर उसे पीटा। पिटाई का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महिलाएं उसे मारती नजर आ रही हैं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई। जहां उससे पूछताछ चल रही है। मामला जिले के मोहनपुर ओपी क्षेत्र के दशहरा पंचायत के बालूपर गांव का है।

 

4 महीने पहले अमित की हुई थी हत्या

 

4 महीने पहले बालूपर गांव निवासी अमित कुमार उर्फ संजू दास की कुछ लोगों ने मिलकर हत्या कर दी थी। इस मामले में अमित के परिजन ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें हत्या के आरोप में बिट्टू कुमार को आरोपी बनाया था। मोहनपुर ओपी में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद हत्या के आरोपी बिट्टू भाग रहा था। हालांकि इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि बिट्टू फरार चल रहा था। ‌

 

बेगूसराय से परिजनों ने खोज निकाला

 

बताया जाता है कि बिट्टू की गिरफ्तारी नहीं होने पर अमित के परिजन खुद ही उसकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान जानकारी मिली कि बिट्टू बेगूसराय में किराए के मकान में रहकर छिपा हुआ है। सूचना पर परिवार के लोग शुक्रवार रात बेगूसराय पहुंचे और उसे पकड़ लिया। जिसे सुबह लेकर सभी लोग मोहनपुर पहुंचे और उसे एक पेड़ से बांध दिया। इस दौरान लोगों ने उसकी जमकर पिटाई भी की।

 

 

बहन के अवैध संबंध को लेकर हुई थी हत्या

 

बिट्टू का अमित की बहन से अवैध संबंध था। इसकी जानकारी अमित को मिल गई थी। अमित ने बिट्टू को धमकी दी थी। इस बात से डरकर बिट्टू अपने दो अन्य मित्रों के साथ मिलकर अमित को घुमाने के लिए खेत की ओर ले गया था। जहां गला रेत कर उसकी हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने 2 लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया था।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!