Samastipur

Samastipur;कलाम यूथ लीडरशिप अवॉर्ड से सम्मानित होंगे समस्तीपुर द उम्मीद के संस्थापक अमरजीत

Samastipur।ख्वाब फाउंडेशन की ओर से पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर चाणक्यपुरी नयी दिल्ली में एक अंतरराष्ट्रीय युवा सम्मेलन हो रहा है. 27 से 29 जुलाई तक होने वाले इस सम्मेलन में भारत के अलावा बांग्लादेश, श्रीलंका, मालदीव सहित 25 देशों के प्रतिनिधि शिरकत करेंगे. इस मौके पर समस्तीपुर द उम्मीद के संस्थापक अमरजीत कुमार को कलाम यूथ लीडरशिप अवॉर्ड प्रदान किया जायेगा. समाजिक कार्यों के लिए उन्हें कई बार सम्मानित किया गया है,

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

अमरजीत राष्ट्रीय सेवा योजना और एक्स एनसीसी कैडेट भी रहे हैं समस्तीपुर कॉलेज से! द उम्मीद संस्था को स्थापित कर वह गरीब के बेसहारे, कचरा संग्रहण करने वाले, नशे की लत में जा चुके बच्चे को शिक्षा के मुख्य मार्ग से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं, साथ ही साथ जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध भी करवाते हैं सम्मेलन में खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता तथा सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले युवाओं को सम्मानित किया जाएगा!

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!