Samastipur

समस्तीपुर के SP विनय तिवारी की अनोखी पहल, मिशन अरुणोदय’ किया शुभारंभ, मिशन के तहत यह काम करेगी पुलिस..

समस्तीपुर के SP विनय तिवारी ।समस्तीपुर के SP विनय तिवारी जिले में बेहतर कानून व्यवस्था बहाल करने के साथ-साथ पुलिस की छवि को बेहतर करने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में एसपी विनय कुमार तिवारी ने आज समाहरणालय सभागार में मिशन अरुणोदय की शुरुआत की। इस मिशन के तहत पुलिस के द्वारा लोगों की जनवरी 23 से अब तक चोरी और लूटी गई बाइक एवं मोबाइल बरामद कर उनके धारकों को सौंपा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मोबाइल और बाइक बरामदगी के लिए एसपी के द्वारा पांच-पांच टीम का गठन किया गया था। इस टीम ने इस अभियान के छठे चरण में लगभग 16 लाख 5 हजार रुपये मूल्य के 52 मोबाइल और 26 लाख रुपये मूल्य के 22 मोटरसाइकिल बरामद कर उनके धारकों को सुपुर्द किया है।

 

 

 

 

इस सम्बंध में SP विनय तिवारी का कहना है कि मोबाइल तथा बाइक चोरी, छिनतई और लूट की घटना को देखते हुए उनके बरामदगी के लिए पांच अलग-अलग टीम का गठन किया गया था। इस टीम के द्वारा पूर्व में 5 चरण में कार्यवाही करते हुए मोबाइल और बाइक बरामद किए गए हैं। पुलिस के द्वारा अब तक 1 करोड़ रुपए मूल्य के 333 मोबाइल फोन और 75 लाख रुपए मूल्य के 55 बाइक बरामद कर उनके धारकों को सौंपा गया है।

 

 

 

SP विनय तिवारी का कहना है कि मिशन अरुणोदय अभियान के लिए एक महिला समेत चार आम लोगों को इस अभियान का ब्रांड अम्बेसडर बनाया गया है जो इस अभियान को लेकर अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर पुलिस के द्वारा किये जा रहे अभियान के लिए लोगों के बीच जागरूक करेंगे एवं लोगों को पुलिस के द्वारा किये जा रहे प्रयासों में जुड़ने के लिए प्रेरित करेंगे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!