Samastipur

समस्तीपुर;दुकान पर इंटर की लड़की से हुआ प्यार, प्रेमिका से मिलने पहुंचा था प्रेमी;पिता और भाइयों ने मार डाला

समस्तीपुर के हरपुर पूसा गांव में पिछले सोमवार को हुई कुंदन कुमार की हत्या मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने बताया कि कुंदन कुमार की इंटर की छात्रा से प्रेम हुआ था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

कुंदन लड़की से मिलने पहुंचा, तो लड़की के घरवालों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के चलते लड़के की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने लड़की के पिता शिव नारायण और दोनों भाई दीप और रोशन को गिरफ्तार कर लिया है।

 

दूध की दुकान चलाता था कुंदन

 

कुंदन हरपुर पूसा गांव में दूध की दुकान चलाता था। इसी दुकान पर ही इंटर की छात्रा से उसकी मुलाकात हुई थी। बातचीत और मुलाकातों का सिलसिला बढ़ता चला गया। कुछ दिन पहले कुंदन लड़की के साथ पकड़ा गया था। इसके बाद गांव में पंचायत बैठी थी। पंचायत में यह तय हुआ कि दोनों अलग-अलग रहेंगे एक दूसरे से किसी को कोई मतलब नहीं होगा।

 

पंचायत में हुए फैसले के बाद कुंदन को दूध की दुकान बंद कर उसे दलसिंहसराय ननिहाल भेज दिया गया था। ननिहाल जाने के बावजूद कुंदन की लड़की से चोरी-छिपे मिलने लगा। पुलिस ने बताया कि सोमवार रात भी दोनों मिलने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान परिवार के लोगों की उस पर नजर पड़ गई और पकड़कर उसकी पिटाई कर दी।

 

क्या कहती है पुलिस

सदर डीएसपी संजय पांडे ने बताया कि जांच में यह बात सामने आई है कि सोमवार रात दलसिंहसराय से हरपुर पूसा अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए पहुंचा था। इसी दौरान उसके परिवार वालों की नजर इस पर पड़ गई और उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना की सूचना जब पुलिस को मिली तो उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था जहां कुंदन की मौत हो गई।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!