Samastipur

समस्तीपुर;तपिश ने तोड़ा 17 साल का रिकार्ड , 40.3 डिग्री रहा अधिकतम तापमान

समस्तीपुर।उत्तर बिहार के जिलों में शुष्क मौसम के बीच अधिक तापमान ने बुधवार को बीते 17 साल का रिकार्ड तोड़ा है। इसको लेकर मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार 31 मई को 2007 में 40.7 डिग्री तापमान था। उसके बाद से 2023 में इस तिथि को सर्वाधिक गर्म दिन रहा। बताया गया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री रहा। इस दौरान बीते 17 सालों में 2012 के 40.1 डिग्री को छोड़कर किसी भी वर्ष तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से उपर नहीं आया। बताया गया कि बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकार्ड किया गया। जो बीते पांच दिनों में 7.7 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। बीते 27 मई को तापमान 32.6 डिग्री था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

सामान्य से अत्यधिक तापमान वृद्धि होने से हीट वेब चली। वहीं दिनभर लू की स्थिति बनी रही। इस दौरान सुबह में 78 जबकि दोपहर में केवल 32 फीसदी सापेक्ष आर्द्रता रही। बताया गया कि इस दौरान 6.1 किमी की रफ्तार से पछिया हवा चली। वहीं आगामी दो दिनों तक तेज व गर्म पछिया हवा चलने की संभावना है। जिससे तापमान 41 के पार जा सकता है। वैज्ञानिक ने बताया कि खरीफ मक्का की बुआई के लिए अभी समय अनुकूल है। इसके लिए ुसआन, देवकी, शक्तिमान 1, शक्तिमान 2, राजेंद्र संकर मक्का 3, गंगा 11 आदि किस्मों की बुआई करें। वहीं लंबी अवधि वाले धान की नर्सरी गिराएं, अदरक की बुआई करें व खरीफ प्याज की खेती

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!