Samastipur

समस्तीपुर;1 लाख न देने पर फंदे से लटकाया,शादी के 40 दिन बाद विवाहिता की हत्या

समस्तीपुर;बेगूसराय में शादी के 40 दिन बाद विवाहिता को ससुराल वालों ने मार डाला। 5 मई को शादी हुई थी। उसके अगले ही दिन से ससुराल वाले एक लाख रुपए की मांग करने लगे थे। जबकि मायके वालों ने शादी के समय 4 लाख के जेवरात दिए थे। एक लाख नहीं देने पर मृतका को जान से मारने की धमकी दी जा रही थी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

बुधवार की रात विवाहिता को फंदे से लटकाकर मार डाला और सभी फरार हो गए। नगर थाना क्षेत्र स्थित झोपड़पट्टी निवासी छब्बू सदा की पुत्री मनीषा (19) की शादी समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र जियानतपुर निवासी रामानंद सदा (25) से हुई थी।

 

जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

 

बेटी की मौत की सूचना ससुराल के आसपास के लोगों ने मायके वालों को दी। मायके वाले जियानतपुर पहुंचे और मृतका के शव को लेकर बेगूसराय चले आए। इसके बाद लोहिया नगर गुमटी के पास एनएच-31 को जाम कर हंगामा किया। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर मामले को शांत कराया। मनीषा के परिजनों ने मांग की है कि जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए।

 

नगर थाना अध्यक्ष रामनिवास ने कहा कि परिजनों ने आरोप लगाया है कि समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना अंतर्गत ससुराल में विवाहिता की हत्या की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने एनएच को कुछ देर के लिए जाम किया था। परिजनों को समझा-बुझाकर मामला को शांत कराया गया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!