Samastipur

समस्तीपुर;महिला के घर में गलत नीयत से घुसने का आरोप लगा पोल से बांधकर कर युवक की पिटाई,विडिओ वायरल

समस्तीपुर;समस्तीपुर जिला के चकमेहसी थाना क्षेत्र के बेलसंडी पंचायत के एक गांव में अचानक गलत नीयत से घर में प्रवेश करने के कारण कुछ लोगो ने एक युवक की पोल से बांधकर पिटाई कर घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पेशे से एक ग्रामीण चिकित्सक युवक ने अचानक एक महिला के घर में गुरुवार देर रात्रि व शुक्रवार अहले सुबह घर में प्रवेश कर गया। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे पकड़कर बिजली के खंभे से बांधकर जमकर पिटाई कर दी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

घटना समय किसी ने युवक की पोल से बांधकर पिटाई का वीडियो बना लिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। घर में घुसने के बाद गृह स्वामी ने शोर मचाया तभी आस-पास के लोगों की नींद खुल गई और युवक को लोगों ने पकड़ लिया। युवक की पोल में बांधकर जमकर पिटाई कर दी।लोगों के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। बाद में जुटे स्थानीय लोगों ने पहल कर युवक को मुक्त कराया।

मारपीट में घायल युवक की पहचान बेलसंडी पंचायत के वार्ड 2 के उदय साह के पुत्र जय प्रकाश कुमार के रूप में हुई है। जिसका इलाज किसी निजी क्लिनिक में होने की बात बताई गई है। इस बाबत चकमेहसी थानाध्यक्ष चंद्र किशोर टुडू ने बताया की मामले को लेकर किसी ने थाने में आवेदन नही दिया है। वैसे वायरल वीडियो की छानबीन पुलिस कर रही है। वैसा कोई भी किया है तो गलत किया है, आवेदन आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!