dharamPatna

बाबा बागेश्वर की भक्ति में रमा बिहार;कथावाचन के बाद गजबे बढ़ा क्रेज, पटनाइट्स हुए दीवाने

बाबा बागेश्वर .पटना : बागेश्वर धाम वाले बाबा पंडित धीरेंद्र शास्त्री भले ही कथावाचन कर पटना से चले गए हों लेकिन पटनाइट्स के बीच उनका क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। बाबा की दीवानगी पटनाइट्स पर इस कदर हावी है कि लोग उन्हें भगवान मानकर पूजने लगे हैं। टीवी और मोबाइल पर उनके प्रवचन को देखने और सुनने की होड़ लगी है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

दरअसल पटना के पूजा पथ के दुकानों में इन दिनों बागेश्वर धाम वाले बाबा पंडित धीरेंद्र शास्त्री की तस्वीरों की डिमांड काफी बढ़ गई है। कई लोग उनकी तस्वीरों को अपने अपने घरों में लगा रहे हैं। दुकानदारों ने बताया कि जब से बाबा नौबतपुर आये है तब से ही उनकी फोटो की डिमांड बढ़ गई है। साथ ही बजरंगबली की भी फोटो की डिमांड बढ़ गई है। हर दिन 6 से 7 फोटो बिक जा रही है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग खुद ही गूगल से फोटो निकाल कर ला रहे हैं और उसे फ्रेमिंग करवा रहे हैं।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!