Indian RailwaysNew To India

Odisha train accident;रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलान,रेल हादसे की जांच करेगी CBI,288 लोगो की हो चुकी है मौत

Odisha train accident;ओडिशा रेल हादसे की सीबीआई जांच की सिफारिश रेलवे ने कर दी है. ये जानकारी रविवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भुवनेश्वर में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी. उन्होंने बताया कि मेन लाइन पर मरम्मत का काम पूरा हो चुका है. विद्युतीकरण का काम अभी भी जारी है. रेलवे घायल और मृतकों के परिजनों के संपर्क में है. रेलवे ने सिफारिश की है कि जांच सीबीआई से कराई जाए. सभी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए आगे की जांच के लिए सीबीआई को सौंपा जाएगा. इसकी सिफारिश रेलवे बोर्ड की तरफ से किया जा रहा है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

https://youtu.be/1EU9rDpDrg4

 

बता दें कि ओडिशा के बालासोर में जहां ट्रेन हादसा हुआ है, वहां चौबीसों घंटे काम युद्धस्तर पर चल रहा है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव लगातार घटनास्थल पर मौजूद हैं. सैकड़ों रेल कर्मी, राहत बचाव दल के जवान, टेक्नीशियन्स से लेकर इंजीनियर्स तक दिन रात काम कर रहे हैं. हादसे के बाद घटनास्थल पर जो हालात थे, वो तेजी से बदलते जा रहे हैं. पटरी पर बिखरी बोगियां अब हटाकर किनारे की जा चुकी हैं. हादसे के बाद दोनों एक्सप्रेस ट्रेन और मालगाड़ी के बचे हुए डिब्बे भी पटरी से हटाए जा चुके हैं. बोगियों में फंसे लोगों को पहले ही निकाला जा चुका है और अब ट्रैक के रिस्टोरेशन का काम तेजी से चल रहा है.

 

 

क्या पीएम लेंगे रेल मंत्री का इस्तीफा? कांग्रेस का सवाल

ओडिशा के बालासोर में हुए रेल हादसे को 2 दिन बीत चुके हैं. 2 दिनों से लगातार चौबीसों घंटे घटनास्थल पर राहत बचाव कार्य चल रहा है. दो दिनों के बाद ट्रेन की बोगियों में फंसे सारे शव निकाले जा चुके हैं. हादसे में 288 लोगों की मौत हुई है, जबकि घायलों की संख्या 1100 से अधिक है. अस्पतालों में लावारिस शवों के ढेर लगे हुए हैं. आलम ये है कि अस्पतालों के मुर्दाघरों में जगह नहीं बची है. शवों की संख्या को देखते हुए स्कूल और कोल्ड स्टोरेज को मुर्दाघर में तब्दील कर दिया गया है.

 

शुक्रवार शाम ऐसे हुआ हादसा

 

ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार की शाम करीब 7 बजे बालासोर के बहानगा रेलवे स्टेशन पर दो ट्रेन और एक मालगाड़ी की आपस में टक्कर हो गई थी. रेलवे की तरफ से कहा गया कि ट्रेन नंबर 12481 कोरोमंडल एक्सप्रेस बहानगा बाजार स्टेशन के (शालीमार-मद्रास) मेन लाइन से गुजर रही थी, उसी वक्त अप लूप लाइन पर वो मालगाड़ी से टकरा गई. ट्रेन पूरी रफ्तार (फुल स्पीड) में थी और उसे स्टेशन पर रोकना संभव नहीं था. इसका परिणाम ये हुआ कि 21 कोच डीरेल हो गए और 3 कोच डाउन लाइन पर चले गए. हर स्टेशन पर दूसरी ट्रेन पास कराने के लिए लूप लाइन होती है. बहानगा बाजार स्टेशन पर अप और डाउन, दो लूप लाइन हैं. किसी भी ट्रेन को लूप लाइन पर तब खड़ा किया जाता है, जब किसी ट्रेन को स्टेशन से पास कराया जाना हो.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!