Samastipur

मुफस्सिल थाना के सामने खड़ी ट्रक से मिली महिला की लाश,ट्रक नीलामी के दौरान मिला शव

मुफस्सिल थाना के सामने खड़ी ट्रक से मिली महिला की लाश,ट्रक नीलामी के दौरान मिला शव

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना के सामने खड़ी जब्त ट्रक से बुजुर्ग की लाश बरामद की गई है। बताया जाता है कि शराब मामले में जब्त ट्रक करीब 6 महीने से थाने की बाउंड्री वॉल व ओवर ब्रिज के बीच सड़क किनारे खड़ी है। बताया जाता है कि शराब मामले में जब ट्रक की नीलामी होने वाली थी इसको लेकर खरीदार ट्रक देखने के लिए थाना पहुंचे थे। खरीदार जब ट्रक का मुआयना कर रहा था तो इसी दौरान बदबू आने लगी। लोग जब ट्रक पर चढ़े तो वहां एक महिला का शव पड़ा था।

बताया जाता है कि शव करीब एक हफ्ता पुराना है साथ ही इसकी पहचान नहीं हो पाई है। नगर थाना अध्यक्ष विक्रम आचार्य ने बताया कि शव ट्रक पर लाश कहां से आई इसके बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। बहरहाल शव को जब कर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है। शव नियमानुसार 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा। उसके बाद भी कोई परिजन नहीं आते तो पुलिस द्वारा ही अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!