Weather UpdateIssues Problem NewsPatnaSamastipur

Monsoon active in Bihar;एक दिन की बारिश में पानी-पानी हुआ बिहार:कई इलाकों में जल-जमाव,5 जिलों में अलर्ट

Monsoon active in Bihar;बिहार में मानसून एक्टिव;बिहार में मानसून अब पूरी तरह से एक्टिव हो गया है। आज सुबह से ही पटना, जहानाबाद, गोपालगंज में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के पांच जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इधर गुरुवार को पटना समेत कई जिलों में झमाझम बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। इस दौरान सबसे अधिक बारिश बांका में 100 एमएम दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को बिहार के उत्तरी हिस्से में 23 से 60 एमएम तक बारिश हुई।वहीं आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों समेत 6 लोगों की मौत हो गई। बारिश के बाद पटना और दूसरे जिलों के कई इलाकों में जल जमाव हो गया।

मौसम विभाग ने आज पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीवान, सारण और गोपालगंज जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 90 MM तक बारिश होने का अनुमान है। जबकि पटना, गया, नालंदा, नवादा, बक्सर, भोजपुर, अरवल सहित अन्य सभी जिलों में सामान्य बारिश होने के आसार हैं।

पटना का तापमान 30 डिग्री से नीचे पहुंचा

राजधानी पटना में गुरुवार दोपहर के अलावा देर रात भी तेज बारिश हुई। दिनभर हुई बारिश के बाद यहां के तापमान में सामान्य से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को तापमान 30 डिग्री से भी नीचे चला गया। यहां 26.3 मिमी बारिश हुई है। इस दौरान हवा की अधिकतम गति 40 किमी प्रति घंटे तक रही।

मौसम विभाग के अनुसार आज भी पटना में बारिश का अनुमान है। पूरे दिन बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं, राज्य में अगले तीन दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।

भारी बारिश के कारण पटना के प्राइवेट स्कूल बंद

पटना में भारी बारिश की वजह से शुक्रवार को कई प्राइवेट स्कूलों को एक दिन के लिए बंद कर दिया गया है। पटना के कार्मेल और लोयला जैसे स्कूलों ने नोटिस जारी करते हुए कहा है कि हैवी रेनफॉल के कारण आज स्कूल बंद कर दिया गया है। कार्मेल स्कूल ने L.KG से क्लास 5 तक के बच्चों के लिए स्कूल बंद किया है। वहीं लोयला ने पूरी क्लास को बंद कर दिया है। जहां माउंट कार्मेल स्कूल में शुक्रवार को L.KG से पांचवी तक ऑनलाइन क्लास लिए जाएंगे। वहीं नटरो ड्रम, लोयला, सेंट माइकल स्कूल भी आज के लिए बंद कर दिए गए हैं।

जून में बारिश नहीं होने की वजह

वेदर एक्सपर्ट ने बताया कि 22 जून के बाद बारिश की रफ्तार में कमी देखने को मिली। इसकी एक मुख्य वजह ये थी कि बिहार की तरफ आने वाला मानसून मध्य भारत यानी छत्तीसगढ़, एमपी की तरफ डायवर्ट हो गया। इस वजह से बिहार में मानसून का सिस्टम कमजोर पड़ गया

27 जिलों के तापमान में गिरावट

बिहार के 27 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। 34 डिग्री सेल्सियस के साथ वाल्मीकि नगर सबसे गर्म रहा है। वहीं कई ऐसे जिले हैं जहां का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के भी नीचे दर्ज किया गया है। जिसमें पटना का तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस, नालंदा 26.2 डिग्री, गया 28.4 डिग्री, वैशाली 29.7 डिग्री, मुजफ्फरपुर 28.7 डिग्री, छपरा 28.6 डिग्री, भोजपुर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!