Samastipursports

दलसिंहसराय T10 क्रिकेट टूर्नामेंट का आखरी क्वार्टर फाइनल मैच शांति निकेतन 49 रनों से जीतकर सेमीफाइनल में पहुँची

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

दलसिंहसराय के छत्रधारी इंटर स्कूल मैदान में दलसिंहसराय टी 10 नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन वन का चौथा एवं आखिरी क्वार्टर फाइनल मैच शांति निकेतन बलिया एवं युवा स्टार क्लब के बीच खेला गया। टॉस जीतकर शांति निकेतन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाए।

टीम के बल्लेबाजों में सोनू संतोष ने 68 रन, अमित राधे 31 एवं आदर्श ने 22 रन बनाए। वहीं इनके विरुद्ध गेंदबाजी करते हुए मुनचुन को 2 विकेट एवं अंकेश और कमल को 1-1 विकेट की कामयाबी मिली। जवाब में लक्ष्य प्राप्त करने उतरे युवा स्टार ने 10 ओवर की समाप्ति पर 7 विकेट के नुकसान पर 95 रन ही स्कोर कर सकी।

इस प्रकार शांति निकेतन ने इस मैच को 49 रनों से जीतकर सेमीफाइनल में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया। युवा स्टार के बल्लेबाजों में सर्वाधिक रनों में सूरज कुमार ने 55 रन एवं मुनचुन कुमार ने 22 रन का योगदान दिया। वहीं गेंदबाजी करते हुए इनके विरुद्ध राहुल यादव ने 2 एवं विकास पटेल, साजन, सोनू संतोष और सोनू सबौरा ने 1-1 विकेट हासिल किया। इस मैच के बेस्ट प्लेयर सोनू संतोष घोषित किये गए।

जिन्हें मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी एवं इनामी राशि मुकेश कुमार राय द्वारा प्रदान किया गया। इससे पूर्व मैच का शुभारंभ अतिथि राजन कुमार एवं उमेश कुमार राय के द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए कराया गया। मैच के दौरान अंपायर के रूप में शशि चौधरी एवं गुलज़ार थे। स्कोरिंग का कार्य माधव ने एवं कॉमेंट्री कुणाल मणि ने किया। मौके पर विकास पंकज, अभिलाष गौतम, शौर्यवन्त चौधरी, अनीश मैक्सवेल, रवि कुमार, संतोष कुमार, सुमन कुमार, ऋषभ कुमार, नीरज कुमार, प्रखर कर्ण सहित बहुत सारे क्रिकेट प्रेमी मौजूद थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!