Patna

महिलाओं व किशोरियों के सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया गया सेफ्टी ऑडिट

मुजफ्फरपुर।सेंटर फॉर कैटालाइजिंग चेंज (सी 3) के द्वारा चलाए जा रहे पहल प्लस परियोजना के तहत मुजफ्फरपुर जिला के मीनापुर प्रखंड के अंतर्गत चांदपरना पंचायत में महिलाओं एवं किशोरियों के लिए अलग-अलग समूह के द्वारा उनके आने जाने वाले सार्वजनिक स्थानों का सेफ्टी ऑडिट किया गया। पंचायत की वार्ड सदस्य सुनीता देवी के साथ मिलकर इन समूह की सदस्यों ने सर्वप्रथम पंचायत के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों को चिन्हित किया और यहां आने जाने में होने वाले परेशानी और मिलने वाले सुविधाओं पर चर्चा किया। उसके बाद महिलाओं और किशोरियों के द्वारा अलग-अलग स्थानों को चिन्हित कर उनका सेफ्टी वाक् किया गया और उनके द्वारा चिन्हित और सुरक्षा विभिन्न आयामों को इकट्ठा किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

महिलाओं के समूह में ज्यादा कामकाजी महिलाएं थी जिन्हें अपने गांव से हाट बाजार जाने में काफी परेशानी होती है। साथ ही चांदपरना बाजार जाने में काफी परेशानी होती हैं। क्योंकि उस रास्ते मैं दोनों तरफ से बहुत घनी झाड़ियां है और सड़क भी कच्ची है, रास्ता सुनसान है, वहां से गुजरने में बराबर भय बना हुआ रहता है। लूटमार करने की संभावना बनी रहती है जिसके कारण उन्हें बाजार जाने में काफी परेशानी होती है और बराबर भय बना रहता है क्योंकि वहां लाइट की व्यवस्था नहीं है। इसी क्रम में किशोरी समूह की सदस्यों ने कहा कि हमारे कॉलेज जाने के रास्ते भी काफी झाड़ियों से भरा हुआ है साथ ही रास्ते में लड़के लोग भी बिना काम के घूमते रहते हैं, जिससे उन्हें कॉलेज जाने में असुविधा महसूस होती है। हमेशा डर का माहौल बना रहता है।

 

इस प्रकार महिला और किशोरियों के समूह ने यह निर्णय लिया कि रास्ते में सोलर लाइट लगवाने, झाड़ियों को कटवाने एवं रास्तों पर बिना काम के घूमने वाले लड़कों पर प्रतिबंध लगाने के लिए हमलोग मुखिया जी से आग्रह करेंगे। इन समस्याओं का निदान पाने हेतु पुलिस पेट्रोलिंग के लिए अधिकारी से मिलकर कहां जाएगा।

 

इसी प्रकार से लड़कियों एवं महिलाओं के समूह के द्वारा उनके पंचायत के चांदपरना बाजार जाने वाले रास्ते, कोचिंग, काॅलेज, बाजार जानेवाले जगहों पर सुबह शाम और दोपहर सेफ्टी ऑडिट करेंगे जिससे लाइट की भी व्यवस्था निकल कर आए। इस सेफ्टी ऑडिट करने में ब्लॉक कोर्डिनेटर ने महिला और किशोरियों की मदद ली।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!