dharamPatna

Jaya Kishori;धीरेंद्र शास्त्री के बाद पटना आ रही हैं जया किशोरी;कथा के लिए 600 से 10 हजार तक टिकट के दाम,देखे शेड्यूल

Jaya Kishori;बागेश्वर धाम वाले बाबा पंडित धीरेन्द्र के बिहार आगमन के बाद अब कथावाचक जया किशोरी आ रही है। जया किशोरी के अगले महीने पटना आ रही है। इनके आगमन को लेकर सभी तरह की तैयारी शुरू कर दी गई है। जया किशोरी 16 जुलाई को पटना आ रही है। उनके पूरे शेड्यूल को लेकर बताया जा रहा है कि, फिलहाल उनका कार्यक्रम 1 दिन का ही है। लेकिन यह बढ़ भी सकता है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

दरअसल, जया किशोरी का कथा गांधी मैदान के बापू सभागार में होगा। जहां कथा के साथ साथ उनके द्वारा संगीत, प्रवचन का भी आयोजन होगा। यह कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से लगभग शाम 7 बजे तक होगा। इनके कार्यक्रम में वीवीआईपी और वीआईपी गेस्ट के लिए अलग से व्यवस्था की जा रही है। समय आने पर सारी चीजें विस्तार से बताया जाएगी। वहीं, अगर जया किशोरी के कार्यक्रम में आने वाले लोगों के टिकट के दाम की बात करें तो इन टिकट के दाम 600 से शुरू होकर 10000 रुपए तक जा रहा है।

वहीं, जया किशोरी एक कथावाचक और मोटिवेशनल स्पीकर हैं, जो आज पूरी दुनिया में जानी जाती हैं। आज उनके भजन और कथाएं हर कोई सुनता है। उनके वीडियो भी खूब पसंद किए जाते हैं। वहीं, अब उनकी तरह ही एक और लड़की उनके पदचिन्हों पर चलने लगी है। उनके नाम की चर्चा आजकल सोशल मीडिया पर खूब हो रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!