Samastipur

बेगूसराय में इंटर की छात्रा ने की आत्महत्या:फंदे से लटका मिला शव

बेगूसराय एक छात्रा ने छेड़खानी से तंग आकर खुदकुशी कर ली । घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने रोते बिलखते बताया कि लगभग 3 माह से ट्यूशन पढ़ने के दौरान एक लड़का जो रिश्ते में चाचा लगता है, उसके द्वारा छेड़खानी किया जा रहा था। पढ़ाई छूटने के भय से वह छेड़खानी की बात को घर में बताने से परहेज कर रही थी। उसने बताया कि बीते सोमवार की सुबह ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकली, जिसके बाद आरोपी उसे लेकर भाग गया था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

 

काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की तो रास्ते में उसका फेंका हुआ बैग मिला था। घरवालों ने बताया कि उसकी खोजबीन की तो जिले के बलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत छोटी बलिया से उसे बरामद किया गया था । उन्होंने बताया कि घटना के 3 दिन बाद ही छेड़खानी से तंग और लोक लाज की भय में आकर गुरुवार की देर रात गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।घटना की सूचना पाकर नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!