Samastipur

अगले 3 दिनों तक चलेगी गर्म पछिया हवा,समस्तीपुर में 11 जून तक गर्मी से राहत नहीं:40-42 डिग्री के बीच रहेगा तापमान

समस्तीपुर में अभी लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। हीट वेब की स्थिति कुछ दिनों तक बनी रह सकती है। यह स्थिति समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में बनी रह सकती है। डॉ राजेंद्र केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग ने 11 जून तक के लिए मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि अभी लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है। यह स्थिति 11 जून तक रह सकती है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

गर्मी से बचने के लिए डाभ

इस अवधि में अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है। इस दौरान 8-11 किलोमीटर की रफ्तार से गर्म पछिया हवा चलेगी। न्यूनतम तापमान 24- 27 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है। मौसम वैज्ञानिक डॉ गुलाब सिंह ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान समस्तीपुर का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 4.6 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रिकार्ड किया गया।

 

 

किसानों के लिए सलाह

 

कृषि वैज्ञानिक द्वारा किसानों के लिए सलाह जारी करते हुए कहा गया है कि जिन किसानों के पास सिंचाई की व्यवस्था है। वैसे किसान धान का विचड़ा बीज स्थल पर लगाना शुरू कर दें। लीची तोड़ने के बाद बगीचों की जुताई कर खाद एवं उर्वरक का प्रयोग कर सकते हैं। खरीफ प्याज की खेती के लिए नर्सरी तैयार करें। अगर खेत में पर्याप्त पानी नहीं है तो उन्हें हर 3-4 दिनों में पानी दें। हल्दी एवं अदरक की बुआई करें। गरमा सब्जियों जैसे भिंडी, नेनुआ, करैला, कद्दू, और खीरा की फसल में आवश्यकता अनुसार सिंचाई एंव निकाई गुड़ाई करें।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!