Samastipur

दलसिंहसराय;LIC एजेंट के घर चोरी मामले में फरार चोर को मंसूरचक पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से चोरी के समान के साथ पकड़ा

दलसिंहसराय;LIC ।।दलसिंहसराय,शहर के वीआईपी कॉलोनी वार्ड 14 में बीते गुरुवार की रात हुई एलआईसी एजेंट के घर चोरी मामले में फरार चल रहे एक चोर को बेगूसराय जिला के मंसूरचक पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया है.गिरफ्तार चोर की पहचान मंसूरचक थाना क्षेत्र के आलमचक निवासी मो नसीम के पुत्र धन्ना खान उर्फ मुबारक खान के रूप में हुई है.उसे पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से एजेंट के घर हुई चोरी के समान के साथ गिरफ्तार कर लिया है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

बताते चले के 8 जून गुरुवार की रात शादी समारोह में भाग लेने गए आईएलसी एजेंट अनिल कुमार सिंह के चोरों ने गेट का कुंडी काट कर चोरी के दौरान पहुँचे गृहस्वामी ने घर में चोर होने की आशंका पर हल्ला गुल्ला किया इसी दौरान पुलिस के आने से पूर्व ही एक चोर धन्ना खान उर्फ मुबारक खान चोरी के समान को लेकर फरार हो गया था जबकि एक चोर दलसिंहसराय के पगरा निवासी मुनेश्वर पासवान के पुत्र राजा कुमार को लोगो ने घर में पकरकर पुलिस को सौप दिया.

 

 

 

राजा के निशानदेही पर पुलिस ने चोरी में शामिल अन्य दो चोर पगरा गांव निवासी नित्यानद सिंह के पुत्र साहित्य राज उर्फ संतोष कुमार और कृष्णानंद सिंह के पुत्र शिवम कुमार को गिरफ्तार कर लिया था. वही फरार चल रहे मुख्य चोर मास्टरमाइंड मंसूरचक थाना क्षेत्र के धन्ना खान उर्फ मुबारक खान को ग्रामीण के सहयोग से मंसूरचक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!