sportsSamastipur

दलसिंहसराय:T 10 डे नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा मैच राजू इलेवन दलसिंहसराय की टीम ने 4 विकेट के जीता

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

दलसिंहसराय शहर के छत्रधारी इंटर स्कूल मैदान में दलसिंहसराय टी टेन डे नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन वन के दूसरे दिन यूथ इलेवन दलसिंहसराय और राजू इलेवन दलसिंहसराय के बीच खेला गया। टॉस जीतकर राजू इलेवन ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए यूथ इलेवन ने निर्धारित 10 ओवर खेलते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 93 रनों के स्कोर खड़ा किया। टीम के बल्लेबाज राहुल ने 24 रन, कन्हैया में 19 रन एवं मनीष ने 10 रनों के योगदान दिया। वहीं इनके विरुद्ध गेंदबाजी में सुदामा ने 6 विकेट और बाबुल, सुमित एवं नवीन ने 1 1 विकेट हासिल किया। जवाब में उतरी राजू 11 की टीम ने 9 ओवर में अपने 6 विकेट के नुकसान पर 96 रन बनाते हुए लक्ष्य को पूर्ण कर लिया और इस मैच को 4 विकेट से जीत लिया।

 

टीम के बल्लेबाजों में नीतीश ने 22 रन, राहुल ने 21 रन, पवन ने 20 रन, सुदामा 13 और गौरव ने 11 रनों के योगदान दिया। वहीं इनके विरुद्ध कन्हैया को 2 एवं कार्तिक, प्रदीप, छवि ओम और संजीव को 1 1 विकेट की कामयाबी मिली। इस मैच के बेस्ट प्लेयर सुदामा धोषित किये गए। जिन्हें मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी एवं इनामी राशि अतिथि पूर्व खिलाड़ी कैलाश कुमार राय के द्वारा सौंपा गया। इससे पूर्व मैच का शुभारंभ अतिथि कैलाश कुमार राय एवं मुकेश कुमार राय द्वारा किया गया।

मैच के दौरान अंपायर के रूप में दिनेश सोलंकी एवं शौर्यवन्त चौधरी थे। वहीं माधव ने स्कोरिंग एवं कुणाल मणि ने कॉमेंट्री का कार्य किया। मौके पर विकास पंकज, टूर्नामेंट कमिटी के रवि कुमार, संतोष कुमार, इश्तियाक अंसारी, सरगम चौधरी, ऋषभ कुमार, अनीश कुमार मैक्सवेल, सुमन कुमार, नीरज कुमार सहित बहुत सारे क्रिकेट प्रेमी मौजूद थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!