Samastipur

दलसिंहसराय;जदयू की बैठक में राज्य सरकार की योजनाओं को घर घर तक पहुचाने का लिया निर्णय

दलसिंहसराय प्रदेश नेतृत्व के निर्देश के आलोक में दलसिंहसराय प्रखंड एवं नगर जनता दल (यू)की संयुक्त बैठक मंगलवार को हीरालाल साह के धर्मशाला में हुआ.अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र महतो एवं संचालन नगर अध्यक्ष सुनील कुमार बमबम ने किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बैठक में राज्य पार्टी द्वारा घोषित निर्देशों के आलोक में सरकार कि सभी जन कल्याणकारी योजनाओं को घर घर पहुंचाने का विचार किया गया एवं सभी पंचायतो में पंचायत अध्यक्ष सहित 11 सदस्यों कि बूथ कमिटी बनाकर पार्टी को मजबूत एवं धारदार बनाते हुए सभी पंचायतो में बैठक कर 30 जून तक प्रखंड प्रभारी का लिस्ट प्रदेश कार्यालय को भेजनें का निर्णय लिया गया।

बैठक को जनता दल यूनाइटेड समस्तीपुर के जिलाध्यक्ष सह पूर्व सांसद अश्वमेघ देवी,विधानसभा प्रभारी अंजनी पटेल, प्रदेश महासचिव डॉ.दुर्गेश राय,नगर प्रभारी दिनेश राय,अरविंद ज्योति,हरिश्चंद्र पोद्दार,अमरेश महतो, रंजीत मेहता, वीरेंद्र विश्वनाथ,घनश्याम दास,संजीव कुमार लाल,ओम प्रकाश चौधरी, विनोद राय,संजय कुमार सुमन,मिंटू पासवान,सज्जन राय,देवेंद्र राय,धर्मेंद्र कुमार,मनोज पटेल,श्रुति सिंह,बोधन चौधरी ने सम्बोधित किया. बैठक में अनिल सोनी,गोपाल ठाकुर,डॉ रामचंद्र पोद्दार,मो.जफर आलम,रामबाबू पंडित सहित सैकड़ो जदयू कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!