EducationSamastipur

Dalsinghsarai;बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. राम लखन महतो का 76 वीं जयंती केक काट कर मनाया गया

Dalsinghsarai .दलसिंहसराय। स्थानीय आर एल महतो इंस्टिट्यूट ऑफ एजुकेशन में संस्थान के संस्थापक सह बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. राम लखन महतो की 76वीं जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय परिसर में स्थापित स्व. महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित प्राध्यापक, कर्मी, एवं प्रशिक्षुओं को सम्बोधित करते हुए महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि स्व. महतो पिछड़े, वंचित एवं निम्न गरीब वर्ग की आवाज थे। उन्होंने स्वस्थ व नवसमाज रचना के लिएयथासंभव प्रयास किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

उनका व्यक्तित्व राजनीतिक, सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों से परिपूर्ण रहा है। वहीं प्राध्यापक निर्मल कुमार चंचल ने उनके व्यक्तित्व का स्मरण करते हुए कहा कि स्व. महतो जनमानस की सेवा से जुड़े रहे। मानव समाज को परस्पर प्रेम और सहानुभूति का पाठ पढ़ाया।

मौके पर महाविद्यालय परिसर में उनकी जयंती मनाते हुए केक काटा गया एवं उनके तैल्य चित्र पर उपस्थित सभी लोगों ने पुष्प अर्पित किया। इस दौरान असिस्टेंट प्रोफेसर मो. बकर जफीर, रूपम कुमारी, चंदा कुमारी, मुकेश कुमार राय, सर्वेश सुमन, अनिल कुमार प्रभात, पल्लव कुमार पारस, दिनेश मिश्रा, आशा कुमारी, अजय कुमार, संतोष सुमन, पंकज गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!