Samastipur

दलसिंहसराय:32 नंबर रेलवे गुमटी के पास आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर अज्ञात यात्री की हुई मौत

दलसिंहसराय।समस्तीपुर बरौनी रेल खंड के दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन के पास 32 नंबर रेलवे फाटक के नजदीक ट्रेन संख्या 15708 आम्रपाली एक्सप्रेस से गिरकर एक यात्री की मौत हो गई.जिसके बाद 32 नंबर पर डियूटी पर मौजूद गेट मैन  सतेंद्र  कुमार ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दिया. वही सूचना पर पहुँची रेलवे पुलिस छानबीन में जुट गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

ट्रेन से गिरकर मौत की सूचना पर सैकड़ो की संख्या में आसपास के लोग देखने पहुँचे परन्तु कोई उसकी पहचान नहीं कर सका।वही जैसे जैसे जिसे जानकारी मिल रही थी सभी घटनास्थल पर पहुँच कर शव को देख कर वापस लौट जा रहा था।

मृतक के देखने से अंदाजा लगाया जा रहा था कि उसकी उम्र 30 साल के आसपास है.वही प्रत्यदर्शियों ने बताया कि युवक ट्रेन के सिलिपर बोगी के गेट पर बैठा था।

बैठे ही उसे नींद आगई और वह ट्रेन से गिर गया जिस कारण उसकी मौत हो गई।खबर लिखने तक युवक की पहचान नही हो सकी थी.वही रेलवे पुलिस ने इसकी सूचना समस्तीपुर जीआरपीएफ को दे दिया.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!