Jobs VacancyCareerPatna

BPSC 69th preliminary exam: परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी,346 पद के लिए इस दिन से करें आवेदन

BPSC 69th preliminary exam:बीपीएससी एकीकृत 69वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा का ऑनलाइन आवेदन 15 जुलाई से शुरू होगा. ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि पांच अगस्त है. यह पहली परीक्षा होगी जिसमें समान प्रकृति के कई परीक्षाओं की प्रारंभिक परीक्षा एक साथ ली जायेगी, जिनमें 69वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा, वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी, बालविकास परियोजना पदाधिकारी और पुलिस उपाधीक्षक तकनीकी शामिल हैं.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

30 सितंबर को परीक्षा

एग्जाम कैलेंडर के अनुसार 30 सितंबर को इस परीक्षा के आयोजित होने की संभावना है. 15 नवंबर को पीटी का रिजल्ट निकलेगा और 9 से 16 दिसंबर तक इसकी मुख्य परीक्षा होने की संभावना है . विज्ञापन के संबंध में विस्तृत निर्देश आयोग की वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर अपलोड कर दिया गया है. कुल 346 रिक्तियों पर इससे नियुक्ति होगी. प्रारंभिक परीक्षा से पहले प्राप्त अधियाचना के शामिल होने से रिक्तियों की संख्या घट या बढ़ भी सकती है. परीक्षा में भाग लेने वाले आवेदकों की संख्या एक सीमा से अधिक होने पर दो या अधिक पालियों में भी परीक्षा ली जा सकती है.

परीक्षा शुल्क

आवेदक को हरेक परीक्षा में शामिल होने के लिए अलग-अलग परीक्षा शुल्क और बायोमेट्रिक शुल्क चुकाना होगा. परीक्षा शुल्क बिहार राज्य के एससी, एसटी, महिला व दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 150 रुपये, जबकि सामान्य और अन्य सभी वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए 600 रुपये होगा. वहीं, बायोमैट्रिक शुल्क के रूप में 200 रुपये देने होंगे. हालांकि जो अभ्यर्थी आवेदन में अपने पहचान पत्र के रूप में आधार संख्या अंकित करेंगे, उनको बायोमेट्रिक शुल्क नहीं देना होगा.

उम्र सीमा

न्यूनतम उम्र सीमा सेवावार 20 से 22 वर्ष और अधिकतम उम्र सीमा सामान्य वर्ग के लिए 37 वर्ष, बीसी और इबीसी के लिए 40 और एससी व एसटी के लिए 42 वर्ष होगी. सरकारी सेवकों को सेवा में आने के बाद इन परीक्षाओं में बैठने के अधिकतम पांच अवसर ही मिलेंगे.

शैक्षणिक योग्यता

69वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा – स्नातक
वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी एवं समकक्ष– वाणिज्य, अर्थशास्त्र, गणित और सांख्यिकी में से एक स्नातक
बालविकास परियोजना पदाधिकारी– गृहविज्ञान, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र और श्रम व समाज कल्याण में से एक में स्नातक डिग्री 50 फीसदी अंक के साथ
पुलिस उपाधीक्षक तकनीकी- इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेली कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, सूचना प्रॉद्योगिकी, इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, इंस्ट़ूमेशन इंजीनियरिंग एवं संचार, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग जिसमें इलेट्रॉनिक संचार की विशेषता हो में से एक में स्नातक

69 वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा की रिक्ति
चारों परीक्षाओं की कुल रिक्ति

69 वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा – 235
वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी एवं समकक्ष- 100
बालविकास परियोजना पदाधिकारी- 10
पुलिस उपाधीक्षक तकनीकी- 1
कुल – 346

जिला समादेष्टा-1
राज्य कर सहायक आयुक्त -3
अवर निर्वाचन पदाधिकारी- 4
ईख पदाधिकारी- 2
बिहार शिक्षा सेवा- 2
अधीक्षक मद्य निषेघ-2
जिला नियोजन पदाधिकारी -6
प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी -29
राजस्व अधिकारी एवं समकक्ष-168
प्रखंड अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण पदाधिकरी -18
कुल – 235

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!