PatnaSamastipur

दरभंगा में अब बिना हेलमेट बाइक वालो का कैमरा के माध्यम से कटेगा चालान,घर पर पहुंच जाएगी रसीद

दरभंगा जिला भले महानगर की श्रेणी में नहीं आया हो लेकिन अब महानगर वाली सुविधा यहां शुरू हो गई है। बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले लोगों पर दरभंगा पुलिस कैमरे के माध्यम से निगरानी करेगी और ऑनलाइन चालान काटना शुरू कर दिया है। वाहन चालक को पता भी नहीं चलेगा और उनका चालान कट जाएगा। कटी हुई चालान की प्रति उनके मोबाइल और घर के पते पर पहुंच जाएगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

चालान की राशि 90 दिनों के अंदर वाहन स्वामी को डीटीओ के यहां जमा करानी होगी। अगर 90 दिनों के अंदर काटी गई चालान जमा नहीं की जाती है, तो उनके खिलाफ थाना में मामला दर्ज किया जाएगा।

ट्रैफिक थानाध्यक्ष नीलमणि रंजन ने बताया कि अल्लपट्टी एवं कर्पूरी चौक पर ई-चालान हैंड कैमरा से फाइन काटा गया है। जल्द हीं शहर के कई चौक पर कैमरा लग जाएगा, जिससे नियम का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों का स्वत: चालान कट जाएगा। लोग अब इसमें किसी तरह का गलत आरोप भी नहीं लगा पाएंगे। बता देंगे पूर्व के ट्रैफिक डीएसपी बृजु पासवान के द्वारा वाहनों को चलाने के लिए वाहन पास निर्गत किया गया था। जिन्हें वाहन पास दिया गया है उनके द्वारा वन वे नियम का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है। जिससे आम नागरिकों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!