Patna

बिहार के बजरंगी ने नैना खातून से की कोर्ट मैरेज,दोनों पक्षों के बीच तोड़ी धर्म की दीवार

बिहार।कैमूर: कैमूर जिले के व्यवहार न्यायालय भभुआ में दो धर्मों के प्रेमी युगल हिंदू रीति रिवाज से शिव मंदिर में शादी रचा ली है. लड़की मुस्लिम धर्म की मोहनिया थाना क्षेत्र की नैना खातून और लड़का हिंदू धर्म का चैनपुर थाना क्षेत्र के हाटा गांव के बजरंगी प्रसाद गौंड बताया जा रहा है. दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते थे. दोनों के परिवार वाले दो धर्मों के कारण नहीं मान रहे थे. फिर दोनों ने व्यवहार न्यायालय भभुआ में कोर्ट मैरिज किया फिर कोर्ट परिसर के शिव मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से शादी कर लिया. जिसकी चर्चा पूरे जिले में हो रही है. दोनों ने साबित कर दिया कि प्यार में मजहब दीवार नहीं बनता.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

दरअसल, कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के हाटा गांव का बजरंगी गौंड और मोहनिया थाना क्षेत्र की नैना खातून एक दूसरे से प्रेम करते थे. दोनों ने अपने घरों में कई बार एक दूसरे से शादी करने की बात बताई, लेकिन कोई राजी नहीं हुआ. क्योंकि दोनों अलग-अलग धर्मों के थे. जिससे परिवार वाले राजी नहीं हो रहे थे. अंत में दोनों ने व्यवहार न्यायालय भभुआ का रुख किया और वहां अपने बालिक होने का कोर्ट में सबूत देते हुए कोर्ट मैरिज किया. फिर कोर्ट परिसर में स्थित शिव मंदिर में ही दोनों ने सात फेरे लेकर हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली. इस दौरान दोनों के परिजन और व्यवहार न्यायालय के वकील साक्षी बने.

अधिवक्ता संजय तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया लड़का और लड़की दोनों बालिक हैं. दो धर्मों के बीच शादी नहीं बल्कि 2 पंथो का मिलन है. यह घर वापसी है उन्होंने समाज में प्रेम का भाव दिखाया है और आगे बढ़ कर एकता का संदेश दिया है. हम चाहते हैं कि सरकार भी इस पर ध्यान दें और ऐसे लोगों को सरकार और समाज गांव सभी को आगे बढ़कर सपोर्ट करना चाहिए जिससे कि समाज में एकता अखंडता बना रहे.
इनपुट- मुकुल जायसवाल

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!