Patna

Baba Baidyanath Mandir;बाबा बैद्यनाथ मंदिर में डॉलर की बारिश;दानपात्र से निकला खजाना

Baba Baidyanath Mandir;बाबा बैद्यनाथ मंदिर में डॉलर की बारिश ; दानपात्र से निकला खजाना
Baba Baidyanath Mandir: झारखंड के देवघर स्थित ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ मंदिर की दान पेटी गुरुवार को खोली गई. इसमें लाखों रुपये की भारतीय मुद्रा के साथ ही अमेरिका और नेपाल की करेंसी भी मिली. इसकी गिनती में मंदिर के सभी कर्मचारियों को सुबह से लेकर शाम तक लगाया गया था. करीब दो महिने बाद मंदिर की दान पेटी को खोला गया था.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जानकारी के मुताबिक, 15 जून को विश्व प्रसिद्ध द्वादश ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ मंदिर की दान पेटी को खोला गया. इसमें करीब 18 लाख 59 हजार 514 रुपये मिले. साथ ही 1 हजार 996 नेपाली रुपये समेत 12 अमेरिकन डॉलर भी मिले. बैद्यनाथ मंदिर में कुल 18 दान पेटियों से इतना चढ़ावा प्राप्त हुआ है. 

मंदिर के सह एसडीओ के निर्देश पर सह प्रभारी सीओ सुनील कुमार की देखरेख में चढ़ावे की गिनती हुई. उन्होंने बताया कि 5 अप्रैल के बाद 15 जून को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक चढ़ावे की गिनती हुई. चढ़ावे में नोट व सिक्कों की संख्या बहुत थी. इस वजह से मंदिर के सभी कर्मियों को गिनती में लगाया था.

बता दें, इससे पहले महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में स्थित तुलजा भवानी मंदिर में एक हफ्ते की गिनती में 207 किलो सोना, 1280 किलो चांदी और 354 हीरे मिले थे. इसकी गिनती अब भी जारी है. दरअसल, मंदिर में हर 15 साल में एक बार चढ़ावे की गिनती होती है. तुलजा भवानी मंदिर में करीब 35 लोगों की टीम सुबह 10 बजे से शाम को 7 बजे तक चढ़ावे की गिनती कर रही है. चढ़ावे की गिनती वाली जगह 35 से 40 कैमरे लगे हुए हैं. 

औरंगाबाद से 280 किमी दूर स्थित है यह मंदिर 

तुलजा भवानी मंदिर औरंगाबाद से करीब 280 किलोमीटर दूर है. हर साल लाखों भक्त मंदिर में माता के दर्शन करने आते हैं. तुलजा भवानी महाराष्ट्र की कुलदेवी हैं. यहां देवी की मूर्ति से 5 फीट दूर ‘चोपदार दरवाजा’ बना है. वीआईपी लोगों को इसी दरवाजे से तुलजा भवानी माता के दर्शन कराए जाते हैं. 

बाबा कारू धाम मंदिर में 50 लाख रुपये मिलने की संभावना

वहीं, बिहार के सहरसा जिले में बाबा कारू धाम मंदिर की दान पेटी को करीब चार साल के बाद खोला गया है. इसमें करीब 50 लाख रुपये के नोट होने की संभावना जताई जा रही है, जिसकी गिनती जारी है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!