पूर्व मध्य रेल द्वारा 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेनाें का फेरा बढ़ाया, पटना -दिल्ली के बीच चलने वाली 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेन भी शामिल
पूर्व मध्य रेल द्वारा 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेनाें का फेरा बढ़ाया गया है। इनमें 3 जोड़ी ट्रेनें पटना और आनंद विहार के बीच की हैं। हर रविवार काे चलने वाली 03257 दानापुर-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन अब 2 और 9 जुलाई को भी चलेगी। प्रत्येक साेमवार काे चलने वाली 03258 आनंद विहार-दानापुर स्पेशल ट्रेन 3 और 10 जुलाई को भी चलेगी। 03255 पटना-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन का परिचालन 29 जून तक प्रत्येक गुरुवार और रविवार को हाेना था। अब यह 2 और 13 जुलाई काे भी चलेगी। 03256 आनंद विहार-पटना स्पेशल ट्रेन का परिचालन 30 जून तक प्रत्येक शुक्रवार और सोमवार को हाेना था।
अब यह 3 से 14 जुलाई तक शुक्रवार और सोमवार को चलेगी। 02391 पटना-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन काे प्रत्येक शनिवार को 1 से 15 जुलाई तक चलाने का निर्णय लिया गया है। 02392 आनंद विहार-पटना स्पेशल 2 से 16 जुलाई तक हर रविवार चलेगी।
इन ट्रेनाें के अलावा 03635 गया-आनंद विहार स्पेशल, 03636 आनंद विहार-गया स्पेशल, 05231 बरौनी-आनंद विहार स्पेशल, 05232 आनंद विहार-बरौनी स्पेशल, 05273 समस्तीपुर-अमृतसर स्पेशल, 05274 अमृतसर-समस्तीपुर स्पेशल 05274 अमृतसर-समस्तीपुर स्पेशल, 05267 जयनगर-अमृतसर स्पेशल और 05268 अमृतसर-जयनगर स्पेशल ट्रेन की भी परिचालन अवधि बढ़ाई गई है।
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
