Issues Problem NewsPatna

28 वर्षीय दो बच्चो की मां ने की आत्महत्या: पारिवारिक कलह से थी परेशान

पटना में पारिवारिक कलह के कारण दो बच्चे की मां ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान रुपेश तिवारी की 28 वर्षीय पत्नी पत्नी खुशबू तिवारी के रूप में हुई है। घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के अकलूचक स्थित इन्द्रावती अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या 306 में गुरुवार को शाम में घटी है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

सूचना मिलने के बाद दानापुर थाना की पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है। मृतका का पति रूपेश ने बताया कि जब गुरुवार को शाम में फ्लैट आया और अपने बच्चों से पूछा कि मां कहा है, तो बताया कि अपने कमरे में है। जब उसके कमरे के पास आवाज देने के बाद भी कमरे नहीं खोली तो दरवाजा तोड़कर देखा कि पंखे से दुपट्टा में गले में फंद से लटकी हुई थी।

सूचना मिलने के बाद दानापुर थाना की पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है।
मृतका की सास ने बताया कि सुबह में वो खाना बनाने के बाद रूम में सोने चली गई थी। परिजनों ने बताया कि मृतका पति रूपेश तिवारी बिजनेस करता है। नौकरी नही लगाने के कारण रूपेश मेडिकल स्टोर चलता था और तीन लाख का नुकसान होने के बाद खुशबू मानसिक रूप से तनाव में रहती थी। जिसको लेकर पति से विवाद चल रहा था।

पति किसी काम से मार्केट गया था और दोनों बच्चे दूसरे कमरे में थे। जिसको लेकर खुशबू ने कमरे में पंखे से अपने दुपट्टा से गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। मृतका का आठ साल की पुत्री गोल्डी और 6 साल का पुत्र है। 10 साल पूर्व शादी हुआ था। मृतका के चाचा राधेश्याम तिवारी ने बताया की भईया के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

उधर सुचना पर पहुंचे दानापुर थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया की घटना शाहपुर थाना क्षेत्र का है इसलिए शाहपुर थाना को सूचित कर दिया दिया है। जिसके बाद शाहपुर थाना अध्यक्ष घटना स्थल पर पहुंचे। वहीं घटना के संबंध में सम्राट दीपक ने बताया कि प्रथमदृष्ट में आत्महत्या प्रतीत होता है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पायेगा कि आत्महत्या है या हत्या है। मामले की छानबीन की जा रही है।

 

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!