Samastipur

समस्तीपुर में युवक की पीट कर हत्या:साइकिल नहीं देने पर गांव के बदमाश ने पीटा,आरोपी फरार

समस्तीपुर में साइकिल नहीं देने पर बदमाश ने युवक की पीटकर हत्या कर दि। जिले के मोहनपुर ओपी क्षेत्र के दसहरा पंचायत के खराद बरेठा गांव में यह घटना हुई है। एक बदमाश व्यक्ति गांव के ही रहने वाले युवक से साइकिल मांगने गया था। युवक ने साइकिल देने से इनकार किया तो दोनों के बीच तू-तू मैं-मैं होने लगा। तू तू मैं मैं होते-होते बात मारपीट में तब्दील हो गया। उसी दौरान बदमाश ने लाठी-डंडे से वार कर दिया। जिसमे युवक को सिर में चोट लगी और उसकी मौत हो गया है ।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मृतक की भाभी ने बताया कि हमारे घर पर गांव के ही रहने वाले किशन देव साइकिल मांगने के लिए आया था। मैंने कहा साइकिल नहीं है। घर के सदस्य भोज खाने गए हुए हैं। फिर किशन देव शिखर मांगने लगा। मैंने शिखर नहीं रहने की बात बताइ तो वह हल्ला करने लगा। उसी समय मेरे देवर भूषण भोज खाकर वापस घर आए। फिर किशन, भूषण से तू तू मैं मैं करने लगा। जिसके बाद किशन ने मेरे देवर की पीट-पीटकर हत्या कर दि।

पीटकर हत्या करने के बाद परिजन उसे जिंदा समझकर मोहिद्दीननगर पीएचसी ले गए। वहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है। मृतक की पहचान समस्तीपुर जिला के मोहनपुर ओपी क्षेत्र के शत्रुघ्न पासवान के 25 वर्षीय भूषण पासवान के रूप में किया गया है। घटना की सूचना मिलने पर मोहीउदिननगर थाना एवं मोहनपुर ओपी की पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। घटना सोमवार देर शाम की है ।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!